नीमकाथाना जिला बचाओं समिति में नई नियुक्ति:बसंत यादव सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष, जिला बहाली के लिए करेंगे आंदोलन
नीमकाथाना जिला बचाओं समिति में नई नियुक्ति:बसंत यादव सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष, जिला बहाली के लिए करेंगे आंदोलन

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला बचाओं संघर्ष समिति में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। बलदेव यादव की जगह बसंत यादव को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया है। विधायक सुरेश मोदी ने नवनियुक्त अध्यक्ष का सम्मान किया और उन्हें पद की शपथ दिलाई गई।
बसंत यादव ने अध्यक्ष पद संभालते ही नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। समिति जल्द ही एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है। यह आंदोलन नीमकाथाना को जिला बहाल करने की मांग को लेकर किया जाएगा।