नीमकाथाना में सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला ईकाई की बैठक:महिलाओं को 50% आरक्षण और मुफ्त बस यात्रा की मांग, प्रतिभावान बेटियों का सम्माऩ़
नीमकाथाना में सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला ईकाई की बैठक:महिलाओं को 50% आरक्षण और मुफ्त बस यात्रा की मांग, प्रतिभावान बेटियों का सम्माऩ़

नीमकाथाना : नीमकाथाना में जाखड़ कॉलोनी स्थित सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला तहसील इकाई की बैठक तहसील अध्यक्ष अंजना शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अंजना शर्मा ने कहा-बिना महिला के परिवार, समाज और राष्ट्र अधूरा है। उन्होंने कहा कि एक पुरुष एक घर को पालता है, लेकिन एक बेटी दो कुल को तारती है।
शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हर परीक्षा में बेटियां टॉप-10 में स्थान प्राप्त करती हैं। जो महिलाएं पहले सिर्फ घर संभालती थीं, वे आज हवाई जहाज भी उड़ा रही हैं।
महिला हितों के लिए अध्यक्ष ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें चुनावों और सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50% आरक्षण, गरीब घरेलू महिलाओं को सम्मान मासिक वेतन और सरकारी बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा शामिल है। कार्यक्रम में तहसील पदाधिकारी इंद्रा शर्मा, रेखा शर्मा, नेहा शर्मा और पूजा शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक के समापन पर अंजना शर्मा ने प्रतिभावान बेटियों का माला पहनाकर सम्मान किया।