तीन गाड़ियां टकराई, सरकारी बाबू समेत 2 की मौत:स्कॉर्पियो बाइक के टक्कर मारने के बाद पलटते हुए कार से भिड़ी; 9 घायल
तीन गाड़ियां टकराई, सरकारी बाबू समेत 2 की मौत:स्कॉर्पियो बाइक के टक्कर मारने के बाद पलटते हुए कार से भिड़ी; 9 घायल
चूरू : चूरू में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक के टक्कर मारने के बाद पलटी खाते हुए कार से भिड़ गई। हादसे में सरकारी बाबू समेत दो की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। हादसा NH-52 पर ऊंटवालियां चौराहे के पास मंगलवार सुबह 11 बजे हुआ। सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में बिसाऊ निवासी बरकत (35) और सीकर के रामनगर निवासी महिला रेशम कंवर (75) की मौत हो गई। वहीं चंडीगढ़ निवासी इनी (21), नेहाष (20), आयुष (25), रिदम (20), खुशी (19), अभिषेक (22) और अरुण (20) और सीकर निवासी समंदर सिंह (78) और अमृत (14) घायल हो गए।

हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी स्कॉर्पियो सवार सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। कार में सवार तीन लोग सीकर से धार्मिक स्थल जा रहे थे। ऊंटवालियां चौराहे के पास सामने से आई स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बरकत की मौत हो गई। बरकत घंटेल गांव के सरकारी स्कूल में यूडीसी था। वहीं स्कॉर्पियो पलटी खाते हुए सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों ही गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में सभी घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया। मृतकों के शवों को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है।
देखिए- हादसे से जुड़ी फोटोज…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036915


