सीकर में वकीलों का धरना-प्रदर्शन, वर्क सस्पेंड रखा:सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बहाली की मांग, अनशन पर बैठे 6 वकील
सीकर में वकीलों का धरना-प्रदर्शन, वर्क सस्पेंड रखा:सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बहाली की मांग, अनशन पर बैठे 6 वकील
सीकर : सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बहाली की मांग को लेकर अभिभाषक संघ सीकर के अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन 23 वें दिन भी कोर्ट के बाहर जारी रहा। वकीलों ने आज वर्क सस्पेंड रखा है। धरनास्थल पर लगातार नारेबाजी की जा रही है।
एडवोकेट दामोदरदास ने कहा- सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बनाने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। कोर्ट के बाहर धरने का आज 23 वां दिन है। 6 वकील कार्मिक अनशन पर बैठे हैं। प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सीकर संभाग व नीमकाथाना को नया जिला बनाया था। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही सरकार ने इसे रद्द कर दिया। इसके बाद से प्रदेशभर में लगातार वकील व सामाजिक संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
वकीलों ने कहा कि सीकर के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए जयपुर जाना पड़ रहा है। सीकर के संभाग मुख्यालय में सभी काम पूरे हो गए थे और इन्फ्रास्ट्रक्चर भी था। फिर ऐसी क्या आफत आ गई कि सरकार को इसे निरस्त करना पड़ा। उन्होंने कहा जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती सीकर को संभाग व नीमकाथाना को जिला बहाल नहीं किया जाता तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050079


