जरूरतमंद को किया पानी का टेंक भेंट
जरूरतमंद को किया पानी का टेंक भेंट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज द्वारा वीर डॉ एस के भार्गव साहब के सौजन्य से एक जरूरतमंद को पानी के स्टोरेज हेतु टंकी उपलब्ध करवाई एवं कंबल भेंट किया गया। कार्यक्रम में संस्था चैयरमेन राजेंद्र प्रसाद जोशी, संरक्षक डॉ एस एन शुक्ला, डॉ एस के भार्गव, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान रीज़न सेक्रेटरी महेश कुमार मुंड, जॉन चैयरमेन नागरमल जांगिड़ रीजन ट्रेजरार देवेंद्र कुमार गौड़, जोन ट्रेजरार शिव प्रसाद महर्षि, अशोक सिंह शेखावत, चंद्र मोहन अग्रवाल, प्रदीप कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र जोशी, अशोक कुमार शर्मा, अकराज कुरैशी, एवं काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।