रामपुरा में एक वर्ष से टूटे हैं पांच विद्युत पोल, हादसे की बनी रहती है आशंका
रामपुरा में एक वर्ष से टूटे हैं पांच विद्युत पोल, हादसे की बनी रहती है आशंका
खेतड़ी : खेतड़ी उपखण्ड के त्यौन्दा ग्राम पंचायत के गांव रामपुरा में गांव के प्रमुख आम रास्तों पर अलग-अलग स्थानों पर पांच विद्युत पोल टूटे हुए हैं। जिनके ऊपर विद्युत सप्लाई लाइन चालू है। इन पोलों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों सरपंच मनीषा शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, देवी दत्त शर्मा, सुरेश शर्मा, रामकिशन शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, हिमांशु शर्मा ने टूटे पोल के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव में अलग-अलग स्थानों पर आम रास्तों में लगे हुए पांच पोल टूटे हुए हैं। इन टूटे पोलों को बदलने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने अनेक बार लाइनमैन व विद्युत निगम के अधिकारियों को शिकायत की ।परंतु वह इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन टूटे पोलो में एक पोलो तो गांव के मध्य में स्थित है। इस पोल के पास तो एक हैंडपंप भी लगा हुआ है । जहां गांव की महिलाएं व बच्चे आमतौर पानी भरते रहते हैं।पोल टूट कर उसमें लोहे के तार भी निकल रहें। इसमें करंट आने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अत: टूटें पोलो को बदला जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046351


