[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना बायपास NH-52 पर अज्ञात शव मिला:FSL ने जुटाए साक्ष्य, चेहरा गलने से पहचान मुश्किल, मोर्चरी में रखवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलसाना बायपास NH-52 पर अज्ञात शव मिला:FSL ने जुटाए साक्ष्य, चेहरा गलने से पहचान मुश्किल, मोर्चरी में रखवाया

पलसाना बायपास NH-52 पर अज्ञात शव मिला:FSL ने जुटाए साक्ष्य, चेहरा गलने से पहचान मुश्किल, मोर्चरी में रखवाया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

रानोली : रानोली थाना क्षेत्र के पलसाना बायपास स्थित एनएच-52 पर सोमवार शाम अज्ञात युवक का शव मिला। यह शव हाईवे के नीचे नाले के पास पड़ा था । घटना का पता सोमवार शाम को हुई। जब पास के खेत में काम कर रही महिला ने शव देखा। महिला ने तुरंत अपने भतीजे को सूचित किया, जिसने मौके पर पहुंचकर रानोली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रानोली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। रानोली थाना अधिकारी रामलाल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। रिंग्स के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग ने भी स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। FSL टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना होने के कारण मृतक युवक का चेहरा गल चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया गया है। रानोली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related Articles