भाजपा का संविधान गौरव अभियान:बाबा साहेब की प्रतिमा का दूध से किया अभिषेक, कार्यशाला का किया आयोजन
भाजपा का संविधान गौरव अभियान:बाबा साहेब की प्रतिमा का दूध से किया अभिषेक, कार्यशाला का किया आयोजन

फतेहपुर : फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोतवाली तिराहे पर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दूध और जल से अभिषेक किया गया, साथ ही माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन भी किया गया।
कार्यक्रम में मधुसूदन भिंडा ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर के अमूल्य योगदान से ही हमारा संविधान अस्तित्व में आया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब के योगदान को दबाया और उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया है।
संविधान गौरव के जिला सह संयोजक विनोद महला ने बताया कि नंदीशाला में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्षदों और जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद वाल्मीकि बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा ने बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया और उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। कार्यक्रम में रामनिवास सैनी, लीलाधर जांगिड़, चंदन पवार, परमेश्वर लाहौरा, सावंरमल सिगोदिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।