फतेहपुर में नगर परिषद की कार्रवाई:अवैध रूप से रखे सामान को हटाया, आयुक्त ने दी चेतावनी
फतेहपुर में नगर परिषद की कार्रवाई:अवैध रूप से रखे सामान को हटाया, आयुक्त ने दी चेतावनी
फतेहपुर : फतेहपुर में बुधवार को नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ के नेतृत्व में परिषद की टीम ने क्षत्रिया बस स्टैंड से बावडी गेट बस स्टैंड तक अभियान चलाया। टीम ने सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से स्थापित ठेले और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाया। कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया और नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। इस दौरान कुछ व्यापारियों और ठेला चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ ने बताया-अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई अतिक्रमण या अव्यवस्था मिली, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त किया जाएगा। पूरी कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम मौजूद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038728


