उदयुपरवाटी में कंबल वितरण के दौरान हुए झगड़े में फूटा महिला का सिर
संक्रांति पर दान में कंबल लेने आए भिखारियों के दो ग्रुप में झगड़ा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार
उदयपुरवाटी : शहर में नई मंडी चौराहे के नजदीक मंगलवार शाम भामाशाह के कंबल वितरण कार्यक्रम में आए जरूरतमंद लोगों के दो ग्रुपों में झगड़ा हो गया। एक महिला का माथा फूट गया। पुलिस ने तीन जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। सक्रांति पर मंगलवार को जरूरतमंद लोगों की भीड़ लग गई। शाम करीब पांच बजे दो पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक महिला का माथा फूट गया।

झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर करीब 10 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी तो थाना प्रभारी राजेश चौधरी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झगड़ा करने वाले लोगों को इधर-उधर करने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। भिखारी पत्थर आदि फेंकने लग गए। पुलिस ने मौके से बागोरा निवासी अरुण बिजोरिया, रिंकी बिजोरिया व आशु बिजोरिया को गिरफ्तार किया है। झगड़े में घायल मंजू को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा।

अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा उपचार किया गया। कांस्टेबल राजेंद्र गढ़वाल ने बताया कि कंबल वितरण करने के दौरान एक ही परिवार के कुछ लोग आपस में झगड़ा करने लगे। उक्त प्रकरण में मंजू देवी(22) पत्नी विनोद कुमार जाति बिजोरिया निवासी बागोरा ने अरुण कुमार पुत्र बाबूलाल, महबूब पुत्र बाबूलाल, सुनील पुत्र बाबूलाल, अशोक पुत्र बाबूलाल, ललिता पत्नि अरुण कुमार जाति बिजोरिया निवासी बागोरा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। साथ ही पुलिस ने शांति भंग में रिंकू(20) , अरुण कुमार(25) , आशु (20) जाति बिजोरिया निवासी बागोरा को गिरफ्तार किया है।
इनका कहना हैं की
कंबल वितरण के दौरान झगड़ा नहीं हुआ। कार्यक्रम से पहले ही कुछ लोग नई मंडी में झगड़ा करने लग गए। हमारे कार्यक्रम से झगड़े का कोई लेना-देना नहीं है। – जीवण राम गुप्ता, आयोजक
भामाशाह के कंबल वितरण कार्यक्रम में आए कुछ भिखारियों में झगड़ा हो गया। तीन जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। किसी भी पक्ष ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई करेंगे। – राजेश बुडानिया, सीआई, पुलिस स्टेशन उदयपुरवाटी
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039726


