सुभाषचंद्र एवं रामरतन जालान की ओर से कंबल वितरण
सुभाषचंद्र एवं रामरतन जालान की ओर से कंबल वितरण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में सुभाषचंद्र एवं रामरतन जालान सुपुत्र स्व. श्यामसुंदर जालान की और से मित्तल कॉलोनी इलाहियो की मस्जिद के समीप के जरूरतमंद लोगों को सर्दी के इस मौसम में गर्म कंबलों का वितरण किया गया। इससे पूर्व संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं सुनील तुलस्यान द्वारा कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित सुभाषचंद्र जालान, चंद्रभान शर्मा खाजपुरिया, अशोक सुरोलिया, अंकिता गोपाल जालान, सृष्टि एवं वेदांत जालान का स्वागत अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने कंबल वितरण कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। गर्म कंबल वितरण इस समय के अनुकूल सेवा कार्य है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035727
