टी सी प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह 2 जनवरी 2025 को शिमला में,
समारोह में 250 ख्याति नाम प्रतिभाएं होगी शेखावाटी गौरव अवार्ड से सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : शेखावाटी के जाने माने साहित्यकार पत्रकार लेखक टी सी प्रकाश की 92 वीं जयंती के अवसर पर ग्राम शिमला के खेल मैदान में 2 जनवरी 2025 गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे टी सी प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक आईना के प्रधान संपादक रामानंद शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार डॉक्टर जितेंद्र सिंह होंगे समारोह की अध्यक्षता सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार रिटायर्ड आई ए एस करेंगे इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के फाउंडर डॉ लाल बहादुर राणा पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा डॉ हरि सिंह गोदारा उदयपुरवाटी डॉ संदीप नेहरा बुहाना विश्व के महान मूर्तिकार मातु राम वर्मा पिलानी नीमकाथाना जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय गहलोत गलता पीठ के पीठाधीश्वर सौरव राघवाचार्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ लीलाधर दोचानियां, CBEO जितेंद्र कुमार सुरोलिया, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ एल सी जोशी गुरुग्राम, कांग्रेस पीसीसी सदस्य डॉक्टर सोनिया गुर्जर एकता पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राव ईश्वर सिंह, कैंब्रिज शिक्षण समूह के डायरेक्टर रहिस यादव, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट डॉ हिमांशु उपाध्याय राजस्थान हाई कोर्ट के एडवोकेट डॉ उमराव सिंह यादव विप्र महासंघ संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अम्बिका दतकौशिक राहुल गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी एम सुरोलिया, सिंघाना नगर पालिका के अध्यक्ष विजय पांडे, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव यादव महासभा के जिला अध्यक्ष रामचंद्र बोहरा खेतड़ी डीएसपी जुल्फिकार अली खेतड़ी पंचायत समिति के विकास अधिकारी डॉ महादेव सिंह काजला वरिष्ठ पत्रकार वीर वीरांगना संपादक राधेश्याम भारती भाई, ठाठ वाडी सरपंच डॉ किशोरी लाल यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शारदा ढाका, समाजसेवी अशोक शर्मा, शिमला सरपंच रीना देवी दुधवा सरपंच मुंशी राम धर्मपाल यादव शिमला, ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश पांडे पैरामाउंट स्कूल के चेयर मेन विजय यादव डॉक्टर लोकेश मान जयपुर डॉक्टर एस पी यादव जयपुर केरियर अकैडमी के डायरेक्टर उमेद सिंह मान नवीन यादव निदेशक राईम किड्स स्कूल बाबा योगी ज्योति नाथ महाराज टीबा बसई, समाज सेवी गोपाल भाई जयपुर डिप्टी सीएमएचओ हरीश यादव उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर अक्षय शर्मा बुहाना पंचायत समिति सदस्य शकुंतला यादव युवा नेता राजेंद्र सिंह सिंघानिया विश्वविद्यालय की PRO मोनिका सैनी पंडित कौशल दत्त भारद्वाज नीमका थाना राजेंद्र भालोठिया रानीगंज पश्चिम बंगाल विपिन यादव नीमकाथाना जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा आदि होंगे।
इस अवसर पर शेखावाटी में के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति अर्जित करने वाले पांच लोगों को गांधी नोबेल शांति पीस पुरस्कार से तथा 22 लोगों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल भी सम्मानित करेगी। तथा इस अवसर पर देश में विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति अर्जित करने वाले करीब 250 लोगों को शेखावाटी गौरव अवार्ड देकर भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्यकारों पत्रकारों लेखकों के साथ ही अनेक बुद्धिजीवी लोग भी शामिल होंगे।