पूर्व प्रधान मंत्री स्व मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित
पूर्व प्रधान मंत्री स्व मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित
चूरू : कांग्रेस सेवादल मलसीसर द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री स्व मनमोहन सिंह को कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष हारून रशीद लालपुर के निर्देशानुसार सेवादल के कार्यकर्ताओं ने गुलाम नबी बडगूजर के नेतृत्व में व्यापारियों का मोहल्ला पट्टा वाली चौक मलसीसर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर गुलाम नबी बड़गुजर, अब्दुल वाहिद सैयद, मुनाफ बडगुजर, याकूब अली, अब्दुल रहमान सोलंकी, मुस्तफा, अम्मान, साजिद मुगल, किशोर प्रजापत, राकेश कुमार प्रजापत, साहिल, सोहेल बडगुजर ने स्व मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें दुनिया का महान अर्थशास्त्री बताया। जिन्होंने पूरी दुनिया में मंदी के दौर का भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नही पड़ने दिया। देश के ऐसे महान व्यक्तित्व के निधन पर केंद्र सरकार द्वारा उनका अन्य पूर्व प्रधान मंत्रियों जैसे राजघाट पर अंतिम संस्कार नहीं करने देने की ओछी हरकत कर उनका अपमान किया जाने की निंदा की है।
साथ ही कांग्रेस पार्टी व स्व मनमोहन सिंह की धर्म पत्नी की भावना के अनुरूप उनका स्मारक राजघाट पर बनाने की मांग की है।उनके अंतिम संस्कार में केंद्र सरकार द्वारा ओछी हरकत की निंदा की है, उपस्थित सभी साथियों ने स्व मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2011055


