महाराना में वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन:राम दरबार, भगवान शिव और राधाकृष्ण की झांकिया निकाली, मंदिर को सजाया
महाराना में वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन:राम दरबार, भगवान शिव और राधाकृष्ण की झांकिया निकाली, मंदिर को सजाया

सिंघाना : सिंघाना के महाराना गांव में सोमवार को विश्व कल्याण के लिए वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक आहुति देकर विश्व के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में राम दरबार, भगवान शिव, राधाकृष्ण की झांकियां सजाई गई। साथ ही नगर परिक्रमा करवाई गई।
कार्यक्रम आयोजक डिप्टी बेनीवाल ने बताया कि महाराना की पावन धरा पर सुनील कुमार एडवोकेट व डिप्टी बेनीवाल महाराना द्वारा विश्व कल्याण के लिए वैदिक मंत्रोचार के साथ गायत्री हवन व गौशाला धर्मार्थ कार्य का आयोजन किया।
हवन के संदर्भ में उनका मानना है कि हवन सिर्फ कोई धार्मिक काम नहीं है बल्कि एक महत्वपूर्ण विज्ञान है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धार्मिक अनुष्ठान करने चाहिए। भगवान के प्रति आस्था रखने से सदैव जीवन आनंदमय रहता है, तो भगवान की भक्ति करने से अपने भक्तों पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की सेवा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। गाय का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है, इसकी पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
इससे पहले शारदा पूजन, राम जन्म का पाठ, भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, राधाकृष्ण, शिव की आर्कषक झांकियां निकालकर नगर परिक्रमा करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। हवन के बाद मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सत्येन्द्र, अनिल, प्रदीप, अनिल जोशी, संतोष, किरण, मीनाक्षी, पिंकी, मायादेवी, सुशील, मुकेश, सूरज मीणा, परीक्षित, आयुष, आदित्य सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।