[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बर्तन बेचने के बहाने ग्रामीण महिलाओं से ठगी का मामला:दो महिलाओं को मेहाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, ठगी के गहने बरामद किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बर्तन बेचने के बहाने ग्रामीण महिलाओं से ठगी का मामला:दो महिलाओं को मेहाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, ठगी के गहने बरामद किए

बर्तन बेचने के बहाने ग्रामीण महिलाओं से ठगी का मामला:दो महिलाओं को मेहाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, ठगी के गहने बरामद किए

खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने सोमवार को बर्तन बेचने के बहाने ग्रामीण महिलाओं से गहने ठगने की गैंग का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने बिहार व झारखंड में ठगी की गैंग में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सरदारमल चौधरी ने बताया कि 27 दिसंबर को राकेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि दो अज्ञात महिलाएं बर्तन बेचने के बहाने उनके घर में घुस गई। इस दौरान पुराने बर्तन बदलकर नए बदलकर देने का झांसा दिया और पुराने बर्तन बदलकर नए बर्तन दे गई। इसके बाद सोने चांदी के गहने बदलवाने पर गिफ्ट के तौर पर स्कूटी देने का झांसा दिया और ग्रामीण महिलाओं को बहला फुसलाकर सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गई।

थाने में मामला दर्ज होने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर ग्रामीण महिलाओं से ठगी करने वाली गैंग पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर तलाश की गई तो सामने आया कि बिहार व झारखंड से गैंग क्षेत्र में आई हुई है तथा ग्रामीण महिलाओं को झांसें में लेकर वारदात को अंजाम दे रही है। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाली दो शातिर महिलाओं कटकमसांडी झारखंड निवासी चिंटू देवी और गोपीमोड़ रामपुर बिहार निवासी सकीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से ठगी कर ले जाए गए गहने की बरामद किए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार महिलाओं से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles