नीमकाथाना में शक्ति सेवा समिति की बैठक:सरोज पपुरना सर्व सम्मति से बनीं अध्यक्ष, लाजवंती को उपाध्यक्ष बनाया
नीमकाथाना में शक्ति सेवा समिति की बैठक:सरोज पपुरना सर्व सम्मति से बनीं अध्यक्ष, लाजवंती को उपाध्यक्ष बनाया

नीमकाथाना : नीमकाथाना शक्ति सेवा समिति की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में अनेक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अध्यक्ष उपा अध्यक्ष और संरक्षकों की भी घोषणा की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सरोज पपुरना को अध्यक्ष बनाया। इनके अलावा लाजवंती डॉ अशोक को उपाध्यक्ष, सरोज, सरिता दीवान, अनिता गोयल और संगीता गुप्ता को संरक्षक बनाया गया।
अनिता गोयल ने बताया कि शक्ति सेवा समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अध्यक्ष उपा अध्यक्ष संरक्षक के पदों की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि शक्ति सेवा समिति की ओर से जरूरमंद लोगों की मदद की जाती है।