नेहरा पहाड़ को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग
नेहरा पहाड़ को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग
झुंझुनूं : झुंझार सिंह कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को झुंझार सिंह पार्क में हुई। बैठक में नेहरा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, अवैध अतिक्रमण हटाने व कलेक्ट्रेट सर्किल का नाम झुंझार सिंह सर्किल करने का प्रस्ताव पास किया गया। संस्था सचिव सुरेश जाखड़ ने बताया कि नेहरा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए डीपीआर बनी हुई है, लेकिन उस पर अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। इनके लिए संस्था की ओर से कलेक्टर रामावतार मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नेहरा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय हिन्द जालिमपुरा, डीवी शास्त्री, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, बाबूलाल थालोड़, नानक पूनिया, इंद्राज सिंह, कैप्टन मोहन लाल आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123859


