भाजपा नेता श्रवण चौधरी समर्थकों के साथ सालासर के लिए हुए रवाना: सीएम के जन्मदिन पर निकाली पदयात्रा
भाजपा नेता श्रवण चौधरी समर्थकों के साथ सालासर के लिए हुए रवाना: सीएम के जन्मदिन पर निकाली पदयात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया/राज वर्मा
सीकर : भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरे होने तथा सीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर रविवार को सीकर के भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने फतेहपुर से सालासर बालाजी तक पदयात्रा पर निकली। यात्रा सुबह 9 बजे कस्बे के लक्ष्मी नाथ जी महाराज के मंदिर से श्रवण चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ बाबा लक्ष्मीनाथ के दर्शन कर शुरुआत की।
भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण हो जाने तथा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष पर प्रदेश तथा देश में शांति का माहौल रहे तथा हमारे मुख्यमंत्री स्वस्थ रहे। इसके लिए यह पैदल यात्रा निकल रहे हैं। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष रामावतार रूथला, कमल कुल्हरी, विकास भास्कर, पंकज शर्मा, अमित तिवारी, हरलाल सिंह,बजरंग सिंह शेखावत, गोविंद शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद कटारिया, सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।