दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:6 माह से चल रहा था फरार, आरोपी को उसके गांव से दबोचा
दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:6 माह से चल रहा था फरार, आरोपी को उसके गांव से दबोचा
खेतड़ीनगर : खेतड़ी नगर पुलिस ने दहेज के प्रताड़ित करने के मामले में रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था।
थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस दहेज के प्रताड़ना के मामले में वांछित आरोपी की पुलिस पिछले काफी समय से तलाश कर रही थी। न्यायालय की ओर से आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर जारी किए गए वारंट पर मामले को गंभीरता से लेते हुए सीकर एसपी भूवन भूषण यादव ने एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी कि पुलिस को सूचना मिली कि दहेज प्रताड़ना के मामले में शामिल एक आरोपी अपने गांव आया हुआ है। जिस पर पुलिस की टीम ने सिंघाना थाना क्षेत्र के रायपुर जाटान में दबिश देकर सुनील कुमार पुत्र नौरंग लाल को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक विवाहिता ने वर्ष 2018 में दहेज के प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया गया था। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था, जिसको लेकर न्यायालय की ओर से आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने में कांस्टेबल संदीप कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान टीम में थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल, एचसी महीपाल सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, नेमीचंद आदि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035011


