कपड़े की दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार:सुलताना के किठाना बाजार में है पीड़ित की दुकान
कपड़े की दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार:सुलताना के किठाना बाजार में है पीड़ित की दुकान
सुलताना : सुलताना पुलिस ने कपड़े की दुकान में आग लगाने के आरोपी लखजी की ढाणी, जसरापुर निवासी मनोज उर्फ सिंटी को रात्रि को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि 18 नवंबर को परिवादी जसरापुर निवासी करणसिंह पुत्र सत्यवीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट में बताया कि उनकी किठाना बाजार में कपड़े की दुकान में 17 नवंबर को आरोपी मनोज पुत्र राजूसिंह, चंद्रपाल पुत्र सुरेश सिंह ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे दुकान में रखे कपड़े जलकर राख हो गए। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी राजूसिंह, सुरेश, हनी, मनोज, राहुल, चंद्रपाल ने 16 नवंबर 24 को पीड़ित करणसिंह के घर जाकर व फोन पर दुकान में आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी दी।
इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034987


