अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगजनों को किया गया सम्मानित
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगजनों को किया गया सम्मानित
चूरू : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर जिले के तीन दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को सम्मान स्वरूप 10,000 रुपए नगद, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्व प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही जिला मुख्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 28 दिव्यांगजनों एवं दिव्यांगजनों के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण ने दिव्यांगजनों को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की शुभकामना दी और कहा कि दिव्यांग लोगों ने हौसलों के दम पर सफलता की मिसाल पेश की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक नगेन्द्र सिंह राठौड द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ संचालित विविध योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विचार व्यक्त किए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार सोनी, डॉ. सुमित गर्ग, जगदीश प्रसाद प्रधानाचार्य सहजूसर, सुधाकर सहल उपाध्यक्ष भारत विकास परिषद् चूरू, विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी लाखन सिंह बीका, निजी सहायक पंकज स्वामी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग व्यक्ति, अभिभावकगण एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1673159
