राष्ट्रीय जाट महासंघ झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी एवं प्रभारी संतोष तेतरवाल बनीं
राष्ट्रीय जाट महासंघ झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी एवं प्रभारी संतोष तेतरवाल बनीं

झुंझुनूं : बसंत विहार डी झुंझुनूं निवासी रिटायर्ड प्रिंसिपल संतोष चौधरी लालपुरिया को राष्ट्रीय जाट महासंघ (महिला मोर्चा) ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के साथ ही ब्लॉक प्रभारी के पद की संतोष तेतरवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने राष्ट्रीय जाट महासंघ की (महिला मोर्चा) झुंझुनूं ब्लॉक कार्यकारिणी में अध्यक्ष संतोष चौधरी लालपुरिया एवं प्रभारी संतोष तेतरवाल को नियुक्त कर एक साथ नियुक्ति पत्र जारी किये गये। रिटायर्ड प्रिंसिपल संतोष चौधरी लालपुरिया को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही प्रभारी संतोष तेतरवाल की सलाह से पंद्रह दिन में ब्लॉक कार्यकारिणी विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी मौके पर जाट समाज की शरबती कस्वां, सपना महला, अनीता देवी, बिमला नूनिया, शारदा भांभु, सुशीला सिलायच, बसंती देवी व डॉक्टर नेहा चौधरी उपस्थित रही।