[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में रंजिश के चलते किया था युवक का मर्डर:पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर 3 आरोपी पकड़े, घर के बाहर शव फेंक कर भागे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में रंजिश के चलते किया था युवक का मर्डर:पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर 3 आरोपी पकड़े, घर के बाहर शव फेंक कर भागे थे

सीकर में रंजिश के चलते किया था युवक का मर्डर:पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर 3 आरोपी पकड़े, घर के बाहर शव फेंक कर भागे थे

सीकर : सीकर जिले की नेछवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक का मर्डर करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का मर्डर करने के बाद शव को घर के बाहर फेंककर चले गए थे। मृतक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था।

थानाधिकारी रामकिशन यादव ने जानकारी देते हुए बताया- महावीर सिंह (60) निवासी नरसास, नेछवा (लक्ष्मणगढ़) ने 6 नवंबर 2024 को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि उसके बेटे राजेश कुमार (30) के साथ मदनलाल थालौड़ के सगे दोहिते की काफी समय से रंजिश चल रही थी। आरोपी उसके लड़के को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

राजेश 5 नवंबर 2024 की शाम को 4 बजे गांव के ही आशु बलाई के पुत्र व पुत्रवधू की मृत्यु होने पर बैठक में शामिल होने गया हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने उसके लड़के की स्कॉर्पियो गाड़ी घेर ली और तोड़फोड़ कर दी। साथ ही हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में राजेश की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी शव को घर के बाहर लावारिस हालत में फेंककर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामचंद्र थालौड़ (50), राजेंद्र कुमार (30), महेश कुमार (31) के रूप में हुई है। पकड़े गए तीनों आरोपी नरसास (लक्ष्मणगढ़) के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Related Articles