चिड़ावा पुलिस की कार्रवाई:स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, आठ साल से चल रहा थाा फरार
चिड़ावा पुलिस की कार्रवाई:स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, आठ साल से चल रहा थाा फरार
चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने वांछित अपराधियों की थरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। जिसके तहत पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 8 साल से पुलिस से आंख मिचौली खेल रहा था और आखिरकार धरा गया।
पुलिस ने मुखबिर से सूचना के आधार पर आरोपी स्थाई वारंटी संजय सिरोवा को चिड़ावा में ही धर दबोचा। जानकारी के अनुसार, संजय सिरोवा एनआई एक्ट के तहत एक मामले में लंबे समय से फरार था। जिसके खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट चिड़ावा द्वारा स्थाई वारंट जारी किया हुआ था।
पुलिस को संजय के चिड़ावा आने की सूचना मिलने पर, थानाधिकारी विनोद सामरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की धर पकड़ की। थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि संजय सिरोवा मलसीसर क्षेत्र के बासड़ी का रहने वाला है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034800

