देसी रिवाल्वर और कारतूस के साथ 2 पकड़े:सदर थाना पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई, वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे
देसी रिवाल्वर और कारतूस के साथ 2 पकड़े:सदर थाना पुलिस और डीएसटी की कार्रवाई, वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे
सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए देसी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सीआई इंद्राज मरोडिया ने जानकारी देते हुए बताया- पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार दो शख्स जो सांवली सर्किल से हर्ष की तरफ जा रहे हैं। उन दोनों के पास हथियार हैं। सूचना मिलने पर डीएसटी टीम व सदर थाना पुलिस हर्ष तिराहा पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को हर्ष गांव की ओर बाइक पर जाते हुए दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को रुकवा कर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक देसी रिवाल्वर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिवाल्वर व कारतूस जब्त कर लिए।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान- नरेंद्र (22) व जोगेंद्र (23) के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी डीडवाना-कुचामन के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया- आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034954


