खाटूश्याम मन्दिर मे सेवा-पूजा के कारण 6 नवंबर की रात 10 बजे बंद होंगे दर्शन और 7 नवंबर की शाम 5 बजे से होंगे दर्शन
खाटूश्याम मन्दिर मे सेवा-पूजा के कारण 6 नवंबर की रात 10 बजे बंद होंगे दर्शन और 7 नवंबर की शाम 5 बजे से होंगे दर्शन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया
सीकर : सीकर के खाटूश्याम मंदिर में 7 नवंबर को बाबा श्याम का तिलक और सेवा-पूजा की जाएगी। ऐसे में मंदिर में दर्शन कई घंटे के लिए बंद रहेंगे। मंदिर कमेटी के द्वारा इस संबंध में सूचना जारी की गई है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालूसिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 7 नवंबर को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक किया जाएगा। ऐसे में 6 नवंबर को रात 10 बजे से मंदिर में दर्शन बंद कर दिए जाएंगे। जो 7 नवंबर की शाम 5 बजे शुरू होंगे। गौरतलब है कि हर अमावस्या के बाद और विशेष पर्वों पर बाबा श्याम का तिलक और सेवा-पूजा की जाती है। ऐसे में मंदिर में दर्शन कई घंटे तक बंद रखे जाते हैं। श्याम भक्तों को असुविधा ना हो इसलिए यह आदेश कमेटी द्वारा जारी किया गया है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972766

