[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पटाखे की चिंगारी से कैफे में लगी आग:दमकल की सहायता से पाया आग पर काबू, छप्पर का सामान जलकर राख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पटाखे की चिंगारी से कैफे में लगी आग:दमकल की सहायता से पाया आग पर काबू, छप्पर का सामान जलकर राख

पटाखे की चिंगारी से कैफे में लगी आग:दमकल की सहायता से पाया आग पर काबू, छप्पर का सामान जलकर राख

चूरू : जिले की रतनगढ़ तहसील में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे परमाणा ताल के सामने स्थित एक कैफे में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी की सूचना मिलने पर रतनगढ़ नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने का मुख्य कारण दीपावली पर की गई आतिशबाजी की चिंगारी से लगी है, जिससे कैफे की छत पर बने छप्पर में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बड़ा हादसा नहीं हो इसलिए क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। सूचना मिलने पर रतनगढ़ नगर पालिका की दमकल तुरंत मौके पर पहुंची। जहां दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग के कारण कैफे के ऊपर बने छप्पर का सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में रतनगढ़ थाना अधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस को आग लगने की कोई सूचना नहीं मिली। अगर आग लगने के संबंध में किसी प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मगर शुक्रवार सुबह तक आग लगने की कोई शिकायत नहीं मिली नहीं ओर ना ही कोई नुकसान का बात सामने आई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62