[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, बर्तनों से लेकर सोने-चांदी तक जमकर हुई खरीदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, बर्तनों से लेकर सोने-चांदी तक जमकर हुई खरीदारी

दीपावली की रौनक से गुलजार हुए बाजार, पूजन सामग्री, सजावटी सामान, कपड़ों और पटाखों की दुकानों पर भी रही चहल-पहल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : दीपावली पर्व के तहत धनतेरस और भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय के बाजारों में रौनक छाई रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा के चलते बर्तनों से लेकर सोने-चांदी के आभूषणों तक की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी आवाजाही देखने को मिली।

धनतेरस पर नए बर्तन और धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्टील, पीतल और अन्य धातुओं के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। बर्तनों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ बनी रही।

वहीं, दीपावली की तैयारियों को लेकर दीपक, लक्ष्मी-गणेश पूजन सामग्री, सजावटी सामान और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खूब चहल-पहल रही। बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विभिन्न प्रकार के पटाखों की खरीदारी की। इसके अलावा कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही, जबकि सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर भी लोगों ने खरीदारी में रुचि दिखाई।

धनतेरस के चलते बाजारों में जगह-जगह सजी दुकानें, रंग-बिरंगी रोशनी और खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने पूरे शहर को उत्सवी रंग में रंग दिया। दुकानदारों में भी अच्छी बिक्री को लेकर उत्साह नजर आया। देर शाम तक बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा और दीपावली को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62