पंचायती राज चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
16 ग्राम पंचायतों में चुनावी सभाओं को किया संबोधित, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट; किसान, युवा और ग्रामीण विकास के मुद्दे उठाए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न ग्राम पंचायतों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पंचायतों के विकास, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।
मंडेलिया ने कड़वासर, बूंटिया, बरड़ादास, भामासी, लालासर, गिनड़ी टिब्बा, इन्द्रपुरा, भैरूसर, चलकोई, जोड़ी, खींवासर, आसलखेड़ी, सोमासी, झारिया और सहजूसर सहित 16 ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद वार्ड संख्या 24 की प्रत्याशी शांति देवी देहड़ू, वार्ड संख्या 25 के प्रत्याशी लक्ष्मी रामेश्वर प्रजापत तथा पंचायत समिति प्रत्याशियों राधेश्याम मेघवाल, गोवर्धन कस्वां, पूजा नितेश कांटीवाल, ममता ओमपाल सिंह, मनोज कस्वां, अल्का देहड़ू, बनवारी लाल, महेश ढूकिया और अनिता देवी गोदारा के समर्थन में जनसभाएं कीं।

सभाओं को संबोधित करते हुए रफीक मंडेलिया ने कहा कि पंचायती राज चुनाव केवल जनप्रतिनिधि चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह गांवों के भविष्य, विकास और आमजन के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति बड़े-बड़े वादों, नारों और प्रचार तक सीमित रह गई है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं, युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है और गांवों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चुनाव के समय गांवों में आकर विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद जनता की समस्याओं से मुंह फेर लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण जनता अब जागरूक हो चुकी है और चुनाव में हर मुद्दे का हिसाब मांगेगी।

मंडेलिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आमजन के हितों की आवाज उठाती रही है। पंचायतों को मजबूत बनाना, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना और आम आदमी को उसके अधिकार दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।
उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

इस दौरान पीसीसी सचिव रियाजत खान, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पूर्व सभापति पायल सैनी, किसान नेता आदूराम न्यौल, सभापति प्रत्याशी संजय भाटी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण बालाण, कांग्रेस प्रवक्ता जमील चौहान, रामेश्वर प्रजापति, रमजान खान, लीलाधर चुलेट, विमल शर्मा, सुनीता कपूरिया, भंवर सिंह झारिया, विजेंद्र बुडानिया, आदिल कुरैशी, रामचन्द्र सुंडा, योगेश ढाका और ओमप्रकाश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2513500


