दीपावली पर सभापति गोयनका ने 355 सफाई सेनानियों को किया सम्मानित
145 महिला सफाई कर्मियों को साड़ी और 210 पुरुष कर्मचारियों को पेंट-शर्ट भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दीपावली के पावन पर्व पर नगर परिषद की ओर से सफाई सेनानियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद प्रांगण में सभापति विनय गोयनका ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अहम योगदान देने वाले 355 सफाई कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान 145 महिला सफाई कर्मियों को साड़ी तथा 210 पुरुष सफाई कर्मियों को पेंट-शर्ट प्रदान की गई। सभापति ने सभी सफाई कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सभापति विनय गोयनका ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई सेनानियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उनके अथक परिश्रम और समर्पण के कारण ही शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल पाता है। त्योहारों के दौरान भी सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनका यह योगदान सराहनीय और अभिनंदनीय है।
उन्होंने सभी सफाई सेनानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद उनके सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना उनके समर्पण और मेहनत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया, पार्षद बाबू इस्माइल, राजेश रक्षक, राजेश माटोलिया, बाबू पाटिल, नीरज जांगिड़, अजय तंवर, आकाश सैनी, राजीव शर्मा, रवि दाधीच सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513731


