[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:दोनों पैर कटकर लटके, रेलवे पुलिया के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:दोनों पैर कटकर लटके, रेलवे पुलिया के पास हुआ हादसा

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:दोनों पैर कटकर लटके, रेलवे पुलिया के पास हुआ हादसा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में जयपुर- श्रीगंगानगर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के सिरियासर कलां गांव के पास हुआ। लोको पायलट ने इसकी सूचना झुंझुनूं रेलवे स्टेशन मास्टर को दी।

ट्रेन के निकल जाने के बाद रेलवे पुलिस और झुंझुनूं सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। झुंझुनूं सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल सुभाष ने बताया कि गुरुवार शाम को सिरियासर कलां गांव के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे।

ट्रेन की चपेट में आने से मृतक के दोनों पैर कटकर लटक गए। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास कर रहे है। मृतक की उम्र 60 साल के आसपास है। शव को झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

अब हादसा पटरी क्रॉस करते समय हुआ है या बुजुर्ग ने सुसाइड किया, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। वही स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक ट्रेन के आने से पहले पटरियों के पास चक्कर लगा रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad