फर्जी वोटिंग रोकने के विवाद में घायल व्यक्ति की मौत:आरएलपी ने कार्रवाई की मांग की; पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
फर्जी वोटिंग रोकने के विवाद में घायल व्यक्ति की मौत:आरएलपी ने कार्रवाई की मांग की; पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
नवलगढ़ : कैरू में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग रोकने को लेकर विवाद हुआ। मारपीट में घायल शीशपाल मिठारवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरएलपी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
छाती पर लात मारने से बेहोश हो गए थे
पुलिस के मुताबिक, आरएलपी के चुनाव प्रभारी नेमीचंद मिठारवाल निवासी मिलो का बास ने निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी के पति राजेश कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार, 3 नवंबर को कैरू बूथ पर पोलिंग एजेंट ने कुछ लोगों के फर्जी वोट डालने की सूचना दी थी। नेमीचंद ने उन्हें नियम के मुताबिक मतदान करने को कहा।
आरोप है कि इसी दौरान राजेश कुमार अपने साथियों को बुलाकर नेमीचंद से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आईं नेमीचंद की पत्नी संतरा देवी और भाई शीशपाल के साथ भी मारपीट की गई। राजेश कुमार ने संतरा देवी की अंगुली दांत से काट ली। शीशपाल की छाती पर लात मारने से वे बेहोश हो गए।
सीकर में इलाज के दौरान मौत
शीशपाल को सीकर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने राजेश कुमार और महेंद्र को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। नवलगढ़ के सीआई अजयसिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने शीशपाल की मौत पर शोक जताया। निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2507072


