[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्रवाल समाज के दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के निमंत्रण पत्र का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अग्रवाल समाज के दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के निमंत्रण पत्र का विमोचन

हास्य कवि हरिश हिंदुस्तानी मारवाड़ी शैली में बिखेरेंगे हास्य रस, मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं का होगा सम्मान

चिड़ावा : अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित होने वाले दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह है। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में समाज के लोगों ने एकत्रित होकर समारोह के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया और सभी समाजबंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

इस बार अग्रसेन जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नहीं हो पाने के कारण समाज के लोगों में निराशा थी। इसी को देखते हुए समाज के जागरूक लोगों की पहल पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह के साथ समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करना है।

समारोह का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त हास्य कवि हरिश हिंदुस्तानी होंगे। वे अपनी ठेठ मारवाड़ी हास्य शैली में काव्य प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। इसके साथ ही ‘गर्व है हम अग्रवाल हैं’ विषय पर प्रश्न मंच आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज के इतिहास, महापुरुषों, गौरवशाली परंपराओं और उपलब्धियों से जुड़े रोचक सवाल पूछे जाएंगे। विजेताओं के लिए आकर्षक उपहार भी रखे गए हैं।

इन प्रतिभाओं का होगा सम्मान

समारोह में चिड़ावा क्षेत्र की शैक्षणिक, व्यावसायिक, प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कक्षा 10वीं, 12वीं और महाविद्यालय में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सीए, सीएस, नीट, जेईई, एमबीबीएस, एमबीए, आरएएस और आईएएस सहित अन्य सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिला एवं राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान मिलेगा।

पात्र प्रतिभाओं से आवेदन के साथ अंकतालिका और उपलब्धियों के प्रमाण-पत्रों की प्रतियां 5 नवंबर तक जमा करवाने का आग्रह किया गया है। इसके लिए प्रकाश अग्रवाल, कन्हैयालाल लाठ, प्रशांत पिचानवेवाला, महेंद्र मोदी, अमित भगेरिया और अनिल रामभरोसा से संपर्क किया जा सकता है।

समारोह सोमवार को शाम 4:15 बजे अग्रसेन धाम में आयोजित होगा। कार्यक्रम के बाद सभी समाजबंधुओं के लिए सपरिवार अग्र भोज की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए समाज के लोग अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और प्रत्येक परिवार तक निमंत्रण पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के लोगों ने सभी अग्रवाल बंधुओं से सपरिवार पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा करने और समाज की प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad