डॉ. राजकुमार शर्मा के जन्मदिन पर 14 नवंबर को होगा विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
डॉ. राजकुमार शर्मा के जन्मदिन पर 14 नवंबर को होगा विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आगामी 14 नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर घूम चक्कर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी के नेतृत्व में हुई बैठक में रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी ने बताया कि डॉ. राजकुमार शर्मा के जन्मदिन पर पिछले 20 वर्षों से लगातार 14 नवंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में हर वर्ष हजारों लोग उत्साह के साथ रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. राजकुमार शर्मा की टीम स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हमेशा पूरी तरह मुस्तैद रहती है और रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने शिविर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान नवलगढ़ चेयरमैन माया रिछपाल सैनी, मुकुंदगढ़ चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, डूंडलोद नेता प्रतिपक्ष मनफूल पूनिया, नवलगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष अदनान खत्री, पूर्व चेयरमैन रिछपाल सैनी, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के झुंझुनू जिलाध्यक्ष लोकेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में महेंद्र सैनी, धर्मेंद्र पारीक, संदीप शर्मा, प्रेम वाल्मीकि, जगदीश वर्मा, अनिल शर्मा, नंदलाल दायमा, रामकृष्ण सैनी, सलाम, हनीफ, जावेद बाहुबली, रामावतार, कैलाश, विक्की चोटिया, डॉ अनूप सैनी, राकेश दायमा, आरिफ गाजी, अशोक सैनी, अमित सैनी, अनोखा सैनी, नरेश सोलंकी, सौरभ सैनी और शेखर सैनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513511


