[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोडा पोस्त छिलका सहित 3 तस्कर गिरफ्तार:ट्रक में तिरपाल के नीचे छुपा रखा था, चित्तौड़गढ़ से पंजाब ले जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डोडा पोस्त छिलका सहित 3 तस्कर गिरफ्तार:ट्रक में तिरपाल के नीचे छुपा रखा था, चित्तौड़गढ़ से पंजाब ले जा रहे थे

डोडा पोस्त छिलका सहित 3 तस्कर गिरफ्तार:ट्रक में तिरपाल के नीचे छुपा रखा था, चित्तौड़गढ़ से पंजाब ले जा रहे थे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिले की रतनगढ़ पुलिस ने खाली ट्रक में रखे तिरपाल के बीच अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डोडा पोस्त छिलका व ट्रक को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रतनगढ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गश्त के दौरान मेगा हाईवे पर गांव मालासर में टोलनाका के पास चित्तौड़गढ़ से पंजाब की ओर जा रहे ट्रक को रूकवाकर तलाश ली गई। जिस पर खाली ट्रक में रखे तिरपाल के बीच 56 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान आरोपी कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे पाए। जिस पर पुलिस ने पंजाब के मल्होट निवासी मंजिंद्र सिंह (36), अत्तीन्द्रपाल सिंह (29) और सुखविंद्र सिंह (33) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध डोडा पोस्त छिलका व ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस की ओर से जब्त किए गए डोडा पोस्त की बाजार कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपए बताई गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad