दीपावली सहित त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
दीपावली सहित त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
सीकर : दीपावली सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी ने 6 से 11 नवंबर 2026 तक धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के अवसर पर जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं।
जिला कलेक्टर ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हों, इसके लिए अधिकारी अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें। पेट्रोल पंप, स्कूल, चिकित्सालय और अन्य शांत क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं साम्प्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी और अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के लिए निर्देशित करें।
जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचना दी जाए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2509444

