[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

26 दिसंबर तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, गांव-गांव में करेंगे जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

26 दिसंबर तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, गांव-गांव में करेंगे जागरूक

26 दिसंबर तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, गांव-गांव में करेंगे जागरूक

झुंझुनूं : युवाओं को तंबाकू की लत से दूर रखने और आमजन को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 0.4 शुरू किया है। गुरुवार को स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अभियान के जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। अभियान के तहत 60 दिन तक जिलेभर में जागरूकता गतिविधियां होंगी। यह अभियान 26 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

डॉ. गुर्जर ने बताया कि अभियान के दौरान ग्राम स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें युवाओं को तंबाकू एवं तंबाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाले शारीरिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान बताए जाएंगे। साथ ही उन्हें तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस दौरान अभियान के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा, डीपीओ डॉ. ऋतु शेखावत, डीएम शीशपाल सैनी, विनय खंडेलवाल, डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा, स्टोर प्रभारी विक्रम सिंह और प्रमोद चाहर सहित स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad