[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में 21 मतदान केंद्रों पर पहुंचे निर्वाचन पर्यवेक्षक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीदासर में 21 मतदान केंद्रों पर पहुंचे निर्वाचन पर्यवेक्षक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मतदाताओं से किया संवाद, निर्भीक होकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित; मतदान दलों को दिए आवश्यक निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. महेंद्र खड़गावत ने गुरुवार को बीदासर पंचायत समिति क्षेत्र के 21 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्थाओं की जानकारी ली और केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने। पर्यवेक्षक ने मतदाताओं को लोकतंत्र में भागीदारी निभाने और अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. खड़गावत ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, मतदान कक्षों, सुरक्षा इंतजामों और मतदान दलों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सहायक नोडल अधिकारी ओमप्रकाश फगेड़िया ने बताया कि पर्यवेक्षक ने ढढेरु भामुवान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 96, 97 और 98 का निरीक्षण किया। चाड़वास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 85, 86, 87 और 88 तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 89, 90 और 91 की व्यवस्थाएं देखीं।

इसी तरह सांडवा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बूथ संख्या 111 और लक्ष्मीनारायण तापड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 110 तथा 112 से 119 तक के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मानपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 107 सहित कुल 21 मतदान बूथों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

मतदाताओं से किया संवाद

निरीक्षण के दौरान डॉ. खड़गावत ने मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। मतदाताओं को निर्भीक और सुविधाजनक वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया सुगम, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad