चौथे चरण के पंचायत समिति चुनाव में कई नामांकन खारिज, आज दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी
चौथे चरण के पंचायत समिति चुनाव में कई नामांकन खारिज, आज दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में जिले की छह पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए गुरुवार को नामांकन-पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान कई अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र खारिज कर दिए गए। अब शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि चौथे चरण में सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू उत्तर और चूरू पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए प्राप्त नामांकन-पत्रों की संवीक्षा की गई।
जांच में तारानगर पश्चिम पंचायत समिति के वार्ड 1 से रामनिवास और वार्ड 6 से चंपा सैनी के नामांकन खारिज हुए। तारानगर पूर्व के वार्ड 2 से अनिता और वार्ड 12 से परमेश्वरी के नाम निर्देशन-पत्र भी अस्वीकृत किए गए। रतनगढ़ पंचायत समिति में वार्ड 24 से सुशीला जाट और वार्ड 27 से सोहनलाल मेघवाल का नामांकन खारिज किया गया।
चूरू उत्तर पंचायत समिति के वार्ड 2 से सुमन, वार्ड 9 से मनीराम और वार्ड 13 से सुमन कुमारी व तीजा उर्फ तेजा के नामांकन अस्वीकृत हुए। वहीं चूरू पंचायत समिति में वार्ड 1 से सुरेश और सुल्तान सिंह, वार्ड 2 से निरंजन कुमार, वार्ड 4 से मंजू कुमारी वर्मा, वार्ड 8 से अमरी देवी, वार्ड 9 से सुनील कुमार और निर्मल बसेरा, वार्ड 12 से संदीप कुमार तथा वार्ड 13 से विकास और जया के नामांकन खारिज किए गए।
सुजानगढ़ पंचायत समिति में सबसे अधिक नामांकन-पत्र अस्वीकृत हुए। यहां वार्ड 3 से चेनाराम मेघवाल, नारायण सिंह और किरण मेघवाल; वार्ड 4 से चैन सिंह और कैलाश; वार्ड 5 से राजू देवी, लीला देवी स्वामी और प्रकाश कंवर; वार्ड 6 से मोडूराम और राधेश्याम मेघवाल; वार्ड 8 से मंजू, सपुड़ी व सपुड़ी; वार्ड 9 से महेश मेघवाल; वार्ड 13 से ज्वाला कंवर और राजू सिंह; वार्ड 14 से कल्पना कंवर, प्रहलाद सिंह और नेमी देवी; वार्ड 15 से संतोष; वार्ड 18 से सुभाष और रमेश सिंह; वार्ड 20 से गणपत राम; वार्ड 22 से मीना कंवर और रामदुलारी देवी तथा वार्ड 24 से संतरा देवी के नाम निर्देशन-पत्र अस्वीकृत किए गए।
एडीएम ने बताया कि शुक्रवार, 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2509729
