[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्थाई विकलांग पूर्व सैनिक जल्द जमा करवाएं सैन्य दस्तावेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्थाई विकलांग पूर्व सैनिक जल्द जमा करवाएं सैन्य दस्तावेज

स्थाई विकलांग पूर्व सैनिक जल्द जमा करवाएं सैन्य दस्तावेज

झुंझुनूं : राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने स्थाई विकलांग पूर्व सैनिकों से अपने सैन्य दस्तावेज जल्द जमा करवाने की अपील की है। पात्र पूर्व सैनिकों को कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी व्यक्तिगत और सैन्य सेवा से जुड़ी जानकारी भी अद्यतन करवानी होगी।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला ने बताया कि ऐसे स्थाई विकलांग पूर्व सैनिक, जिन्हें बैटल कैजुअल्टी नॉन फेटल अथवा ऑपरेशनल कैजुअल्टी नॉन फेटल घोषित किया गया है और जिन्होंने 15 वर्ष से अधिक सैन्य सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्ति ली है, वे अपने सैन्य दस्तावेज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, झुंझुनूं में जमा करवाएं।

उन्होंने बताया कि दस्तावेज जमा करवाने के साथ संबंधित पूर्व सैनिक कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी व्यक्तिगत एवं सैन्य सेवा संबंधी सूचना भी अद्यतन करवाएं। इससे पात्र पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार की ओर से देय सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad