[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 150 लीटर एक्सपायरी तेल नष्ट कराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 150 लीटर एक्सपायरी तेल नष्ट कराया

झुंझुनूं में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 150 लीटर एक्सपायरी तेल नष्ट कराया

झुंझुनूं : दीपावली सहित त्योहारों के सीजन में मिलावट और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने गुरुवार को जिलेभर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के 11 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए। वहीं, मंडावा में 150 लीटर एक्सपायरी खाद्य तेल नष्ट करवाया गया।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने जिला मुख्यालय पर दो बड़े मिठाई और खाद्य सामग्री आपूर्ति प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लेने की कार्रवाई करवाई। टीम ने सबसे पहले रोड नंबर एक स्थित बांसुरी स्वीट्स पर पहुंचकर अंजीर बर्फी का नमूना लिया। सीएमएचओ ने प्रतिष्ठान संचालकों को मिठाइयों के उचित रखरखाव और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपेंद्र शेखावत और विकास शर्मा मौजूद रहे।

इसके बाद टीम पुराना बाजार स्थित रानी सती रोड पर पुष्कर कैटरिंग के कारखाने पहुंची। यहां मावे और सोयाबीन कुकिंग ऑयल के नमूने लिए गए। कारखाने का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र चतुर्वेदी और नेमीचंद की टीम शामिल रही। दोनों स्थानों पर डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मंडावा में कार्रवाई के दौरान 150 लीटर एक्सपायरी खाद्य तेल नष्ट करवाया गया। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि जिलेभर में अंजीर बर्फी, दो प्रकार की मावा मिठाई, घी, बादाम, दूध, दो प्रकार के खोया और तीन प्रकार के सोयाबीन तेल सहित कुल 11 नमूने लिए गए हैं। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में महेंद्र मेहनतकश, लालू यादव, सुखदेव सिंह, सुमेर सिंह, डॉ. निकी चौधरी और विनोद कुमारी ने भी भूमिका निभाई।

खरीदारी से पहले गुणवत्ता जरूर जांचें

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने आमजन से अपील की कि त्योहारों के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण एवं समाप्ति तिथि, पैकिंग और साफ-सफाई की जांच जरूर करें। दुकानदार से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लें और संतुष्ट होने के बाद ही खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियों के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad