अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन फिर शुरू, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोर्टल दोबारा खुला, ई-मित्र केंद्र या एसएसओ आईडी से कर सकते हैं आवेदन
झुंझुनूं : अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ लेने से वंचित पात्र विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दोबारा खोल दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विभाग के उप निदेशक अरविन्द ओला ने बताया कि पात्र विद्यार्थी ई-मित्र केंद्र अथवा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसएसओ आईडी से आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद एसजेएमएस एसएमएस आइकन पर क्लिक करने से डैशबोर्ड खुलेगा। यहां अम्बेडकर डीबीटी वाउचर आइकन पर जाकर जन आधार के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।
योजना की पात्रता, शर्तों और सामान्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2509833
