प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ली ब्राह्मण समाज की बैठक
भाजपा की जीत में ब्राह्मण समाज निभाता है अहम भूमिका- अविनाश गहलोत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विधानसभा उप चुनाव को लेकर स्थानीय यमुना रिज़ोर्ट में आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सामाजिक न्याय एव अधिकारिता विभाग व ज़िले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नींव की ईट ब्राह्मण समाज है। भाजपा की जीत में ब्राह्मण समाज अहम भूमिका निभाता रहा है व अटूट विश्वास है कि भविष्य में भी यह समाज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हवाला देते हुए कहा कि मैं उनका मैसेज लेकर आपके बीच में आया हूँ व इच्छा के अनुरूप मुझे आपका सहयोग मिला है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष जगदीस खाजपुरिया ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में विप्र फ़ाउंडेशन ज़िलाध्यक्ष एव भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा व पूर्व निकाय आयुक्त राजेन्द्र जोशी थे । धन्यवाद भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने दिया जबकि बैठक का संचालन विप्र फ़ाउंडेशन के ज़िला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने किया।
इस मौक़े पर जगदीश खाजपुरिया, शिवचरन पुरोहित, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा बगड़ एव नगर मण्डल उपाध्यक्ष ललित जोशी ने अपने उद्बोधन में प्रभारी मंत्री के समक्ष समाज की समस्याएं रखी व संपूर्ण समाज का भाजपा को समर्थन देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज अपना संपूर्ण समर्थन हमेशा भाजपा के साथ रखता है व भविष्य में भी साथ रहेंगे। उपस्थित समस्त गणमान्य विप्रजन ने एक स्वर में भाजपा के पक्ष में मतदान व समर्थन करने का वादा किया। इस मौक़े पर एडवोकेट सुशील जोशी, पवन देरवाला, पवन पुजारी, वशिष्ठ शर्मा, पार्षद संजय पारिक, प्रकाश सुरौलिया, एडवोकेट रवि प्रकाश शुक्ला, एडवोकेट अनुपम शर्मा, एडवोकेट कमल शर्मा, पवन पांडे, ललित जोशी, प्रदीप शर्मा अलसीसर, लीलाधर पुरोहित, महेश बसवतिया, सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विकास पुरोहित, गणेश तिवाड़ी, प्रमोद शर्मा, दिनेश मिश्रा, सुरेश तिवाड़ी, विपुल छक्कड, संजय शुक्ला, नरेंद्र व्यास, केसरदेव सहल, अनिल जोशी, प्रकाश शर्मा, सौरभ जोशी, प्रदीप महामिया, योगेश चौमाल, गोपीराम पुरोहित सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।