ब्ल्यू सिटी की सूरत निखारने व रैंक सुधारने का प्रयास:जोधपुर में 50 गधों का टेंडर 84 लाख रुपए में हुआ, संकरी गलियों का कचरा उठाएंगे
ब्ल्यू सिटी की सूरत निखारने व रैंक सुधारने का प्रयास:जोधपुर में 50 गधों का टेंडर 84 लाख रुपए में हुआ, संकरी गलियों का कचरा उठाएंगे
जोधपुर : जोधपुर में 50 गधों का टेंडर 84 लाख रु. में हुआ है। चौंक गए, लेकिन सच है। इन गधों की मॉनिटरिंग भी होगी। साथ ही लोगों से गधों से संबंधित सर्टिफिकेट भी लिए जाएंगे। ये गधे शहर की सूरत निखारने और रैंकिंग बढ़ाने में भी योगदान करेंगे। चलिए, सस्पेंस खोल देते हैं। इन गधों से शहर की संकरी गलियों का कचरा उठवाया जाएगा। बेहद पतली इन गलियों में कचरा संग्रहण वाहन नहीं पहुंच पाते। इस कारण यहां पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे रहते हैं।
सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम उत्तर ने 84 लाख रु. में गधों से कचरा उठवाने का टेंडर पास किया है। अब 10 वार्डों की सफाई का जिम्मा इन गधों पर होगा। टूरिज्म सीजन में हजारों सैलानी तकरीबन इन्हीं 10 वार्ड में स्थित ब्ल्यू सिटी देखने आते हैं। अब जब साफ-सुथरी ब्ल्यू सिटी दिखेगी तो जोधपुर का मान बढ़ने के साथ मेहमान भी बढ़ेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092616


