[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सहायक थानाधिकार बबाई नें ओपरेशन जागृति,2 अभियान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को व्याख्यान दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

सहायक थानाधिकार बबाई नें ओपरेशन जागृति,2 अभियान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को व्याख्यान दिया

सहायक थानाधिकार बबाई नें ओपरेशन जागृति,2 अभियान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को व्याख्यान दिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रतन कुमावत

बबाई : पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे ओपरेशन जागृति अभियान-2के अन्तर्गत पुलिस थाना बबाई के सहायक थानाधिकारी राजकुमार यादव नें आज उपतहसील की महात्मा गांधी राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल बबाई में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा की नाबालिग छात्राओं को बहला फुसलाकर कर, झूंठा झांसा व प्रलोभन देकर, उनके साथ, योन शोषण, लैंगिक अपराध तथा बाल श्रमिक अपराध सहित। होनें वाले अपराधों, व उनके रोकथाम की जानकारी दी। सहायक थानाधिकारी नें बताया की आज के प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। यह युग कम्पिटीशन का युग है। यह तभी संभव होगा जब विद्यार्थीयों को स्वस्थ मन से अध्ययन का वातावरण बनाना होगा। इसके लिए छात्र -छात्राओं को भाई-बहिन जैसा रिश्ता कायम रखते हुए ,मान- सम्मान करते हुए। चारित्रवान बनना चाहिए तब ही सम्भव है।यदि कोई छात्र छात्रा के साथ दुर्भावना पूर्ण बैड टच व चरित्रहीनता करता है। तो ऐसे छात्र -छात्राओं को अपनें गुरुजन , अपनें माता -पिता व पुलिस को बताना चाहिए। जिससे समय रहते, इस प्रकार की समस्याओं का समाधान करते हुए। इस प्रकार के अपराधों पर समय रहते अंकुश लगे।

इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राजकुमार, गुरुजन-नवीन कुमार, सुभाष कुमार, जितेंन्द्र सांभरिया, श्रीकृष्ण शर्मा, किशोर सांभरिया, बृजमोहन कुमावत, ताराचंद सैनी, कैलाश चंद्र, क सुनीता मंगावा, विनीता कुमारी, ममता शर्मा, ममता सैनी, सीमा मीणा, राजकुमार मिश्रा सहित दर्जनों रहे।

Related Articles