[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गर्मी का असर, 15 अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे; शिक्षक संघों ने की थी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गर्मी का असर, 15 अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे; शिक्षक संघों ने की थी मांग

गर्मी का असर, 15 अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे; शिक्षक संघों ने की थी मांग

झुंझुनूं : अक्टूबर माह में पड़ रही तेज गर्मी का असर सरकारी स्कूलों के समय पर भी पड़ा है। अमूमन हर साल 1 अक्टूबर से सरकारी विद्यालयों का समय बदल जाता है। स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलते हैं। लेकिन इस बार विद्यालय का समय 15 अक्टूबर के बाद ही बदलेगा।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने आदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। आदेश में कहा गया है कि पहले ग्रीष्म काल में विद्यालय संचालन की समयावधि 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 थी। लेकिन अब इसमें संशोधन करते हुए 1 अप्रैल 2024 से 15 अक्टूबर 2024 कर दिया है।

इसी तरह शीतकाल में विद्यालय संचालन की समयावधि पहले 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 थी। इसमें संशोधन करते हुए 16 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 कर दिया है।

समझा जा रहा है कि मौसम में बनी गर्माहट के कारण समय में बदलाव किया है।

झुंझुनूं में कई शिक्षक संगठन भी मांग कर रहे थे कि स्कूलों का समय 15 अक्टूबर के बाद बदला जाए। शिविरा पंचांग में भी एक अक्टूबर से स्कूलों का समय बदलने का उल्लेख किया गया है।

इस पंचांग में सर्दियों में स्कूल एक पारी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और दो पारी वाले स्कूलों में पहली पारी सुबह 7.30 से 12.30 तक और दूसरी पारी 12.30 से 5.30 तक होती है।

शिक्षा विभाग ने 2022 और 2023 में भी 15 अक्टूबर बाद स्कूलों का समय बदला था। इस तारीख तक समय सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक ही चला था। शिक्षक संगठनों की मांग को वाजिब मानते हुए निदेशक ने 15 अक्टूबर तक स्कूलों के समय में बदलाव नहीं करने का आदेश जारी किया है।

Related Articles