विकास आल्हा बने भीम आर्मी झुंझुनूं जिला अध्यक्ष
झुंझुनूं विधानसभा उप चुनाव में आसपा के साथ मिलकर देंगे कड़ी टक्कर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष के रूप में झुंझुनूं विधान सभा क्षेत्र से बगड़ कस्बे के युवा नेता विकास आल्हा को झुंझुनूं जिला अध्यक्ष बनाए गया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद (नगीना सांसद) , राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, अनिल धेनवाल प्रदेश प्रभारी और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल की सहमति से भीम आर्मी भारत एकता मिशन विकास आल्हा को जिला अध्यक्ष नियुक्ति की गई है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि उन्हें संगठन के द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और जिले में भीम आर्मी को मजबूत बनाकर हमेशा बहुजनों की शोषितों की, पीड़ितों की आवाज को बुलंद करेंगे और बहुजन समाज की सेवा में तत्पर रहूंगा। नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण के नक्शे कदम पर चलते हुए कार्य करेंगे। और जिले में बहुजनो के ऊपर आए दिन होने वाले अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संविधान के दायरे में रहकर उनकी आवाज उठाई जाएगी।
जिले में नई भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिसमें युवा साथीयो को मिशन में जोड़कर जिले की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। विकास आल्हा पूर्व में नगर मंडल अध्यक्ष बगड़, जिला सचिव, जिला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रहकर सामाजिक कार्य मे अहम भूमिका निभाई है । जिसके चलते भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। विकास आल्हा जिला अध्यक्ष बनने पर अंबेडकर भवन झुंझुनूं में माला पहनाकर स्वागत किया बहुजन समाज बधाई दी।
इस अवसर पर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक महावीर सानेल, डॉ. हीरा लाल रसकरण (सेवानिर्वत अतिरिक्त महानिदेशक), एसी, एसटी निवारण समिति जिला अध्यक्ष सेवानिवृत डिप्टी निरंजन प्रसाद आल्हा, एएसपी जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल, पिलानी विधानसभा प्रत्याशी रामस्वरूप सिंह, सूरजगढ़ विधानसभा प्रत्याशी शंकुन जिलोवा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बगड़ सतवीर बरवड़, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष रामलाल चंदेलिया, रविंद्र गर्वा उपसरपंच, राकेश उपसरपंच, रामप्रताप, भीम आर्मी पूर्व अध्यक्ष गोविंद, अंसार, रोहित, रवि, पार्षद शुभकरण बरवड़, पार्षद सुभाष बुंदेला, कांता प्रसाद, शिवरतन, महेंद्र सिंह चारावास, डॉक्टर सुरेश शिला आदि ने बधाई दी।