नीमकाथाना में हुई किसानों की बैठक:समस्याओं को लेकर किसानों ने रखा उपवास, चार अक्टूबर को सौंपेगे ज्ञापन
नीमकाथाना में हुई किसानों की बैठक:समस्याओं को लेकर किसानों ने रखा उपवास, चार अक्टूबर को सौंपेगे ज्ञापन
नीमकाथाना : नीमकाथाना किसान महापंचायत जिला नीमकाथाना की बैठक नेहरू पार्क में हुई।बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही इन मांगों को लेकर किसानों ने उपवास रखा। बैठक में तय किया गया कि किसान अपनी मांगों को लेकर 4 अक्टूबर को ज्ञापन सौंपेगे।
किसानों ने बताया कि अगर कोई व्यापारी समर्थन मूल्य से कम भाव में बाजरे की फसल खरीदता है तो कीमत का अंतर सरकार दे। कृषि मंडी में बाजरे की खरीद की पूर्ण व्यवस्था हो और पूर्ण रूप से जिला प्रशासन का अंकुश रहे।
बलदेव यादव ने कहा कि किसानों ने रायपुर (पाटन) बांध के डूब क्षेत्र में जल भराव से किसानों की फसल का जो नुकसान हुआ है उसका शीघ्र सर्वे करवाकर उनके नुकसान की भरपाई की जाए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष बलदेव यादव, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी यादव, पाटन तहसील अध्यक्ष कमल कुमार सैनी, अजीतगढ़ तहसील अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, जिला संगठनमंत्री भगुराम सैनी, जिला उपाध्यक्ष हरफूल सिंह, विजय सिंघल झिराणा, महेश गुर्जर डाबला, पाटन तहसील संरक्षण बहादुर गुर्जर, मंडल अध्यक्ष रामसहाय गुर्जर, शिवपाल भाटी, सवार टाटेला, रामस्वरूप लाठर, राम सिंह गुरुजी, राजेंद्र आर्य और बनवारी लाल सैनी सहित कई किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034785

