दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी गिरफ्तार:दो साल से चल रहा था फरार, एक महीने पहले ही विदेश से आया था
दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी गिरफ्तार:दो साल से चल रहा था फरार, एक महीने पहले ही विदेश से आया था
चूरू : शहर के महिला थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में दो साल से फरार आरोपी पति को पुलिस टीम ने जिला कलेक्ट्रेट के पास से सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
महिला थाना के हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र रेड्डू ने बताया कि 3 जुलाई 2022 को चूरू शहर के सब्जी फरोश मोहल्ला निवासी विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी यूनुस अली विदेश चला गया था। इस फरार आरोपी युनुस अली की पुलिस तलाश कर रही थी। एक महीने पहले आरोपी विदेश से आया था। इसके बाद से ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई थी और उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र रेड्डू ने बताया कि आरोपी झुंझुनूं के वार्ड 18 निवासी यूनुस अली (40) गिरफ्तारी के भय से लगातार पुलिस से छिपता रहा। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वह चूरू के कलेक्ट्रेट के पास देखा गया है। जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में हेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र रेड्डू, कॉन्स्टेबल अनूप श्योराण व महेश कुमार की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2064099

