नाबालिग का किडनैप कर किया रेप:थोई पुलिस ने पंजाब से आरोपी को पकड़ा, लड़की को किया दस्तयाब
नाबालिग का किडनैप कर किया रेप:थोई पुलिस ने पंजाब से आरोपी को पकड़ा, लड़की को किया दस्तयाब
नीमकाथाना : नीमकाथाना की थोई पुलिस ने नाबालिग का किडनैप और रेप के मामले में इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद पंजाब से गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है। थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया-नाबालिग लड़की को एक साल बाद पंजाब से दस्तयाब किया गया। आरोपी ने नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर करीब एक साल पूर्व पंजाब लेकर गया। वहां बालिका के साथ रेप करता रहा। थोई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम का गठन कर लगातार बालिका और आरोपी की तलाश की जा रही थी, आरोपी बार बार अपना ठिकाना बदलकर रह रहा था, फिर भी थोई पुलिस टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास कर बालिका को पंजाब से दस्तयाब करने में कामयाब रही। आरोपी सोनूराम पर 500 रुपए का इनाम घोषित किया था। जिसे पंजाब के पटियाला जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034150


